जयपुर:-उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज राजभवन, जयपुर में राज्यपाल आदरणीय श्री हरीभाऊ बागड़े से स्नेहिल शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के बीच राज्य के जनकल्याणकारी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। राज्यपाल ने उपमुख्यमंत्री को अपने प्रेरणादायी मार्गदर्शन से अवगत कराया तथा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

