जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित वरिष्ठ जन सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। समारोह में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया और उनके योगदान को समाज की धरोहर बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण भाव की सराहना की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं। हमें भी उनके सपनों को साकार करने के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए।”
उन्होंने मंच से स्वदेशी अपनाने की भी अपील की और कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। “हर नागरिक यदि स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देगा, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोकल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा,”
उन्होंने कहा की दिया कुमारी ने वरिष्ठ जनों को समाज का अनुभव भंडार बताते हुए कहा कि उनके अनुभवों से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके साथ समय बिताएं।
समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, प्रतीक चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयपुर भाजपा अमित गोयल जी , मुरलीपुरा मण्डल अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी , नांगल मण्डल अध्यक्ष श्री विनोद सैनी जी सहित गणमान्य नागरिक रहे मौजूद ।

