जयपुर, 01 अक्टूबर 2025। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि देशभक्त संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कोशिश, कांग्रेस की अराजक सोच को दर्शाती है। एनएसयूआई के बाहरी गुंडों ने राष्ट्रवादी कार्यक्रम के विरूद्ध कई दिनों से तैयारी कर रखी थी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुंडागर्दी के लिए उन्हें उकसा रहे थे। इसी का परिणाम है कि एनएसयूआई के गुंडों ने मंच पर तोड़फोड़ की।
डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने अनुमति एवं शुल्क जमा करवाकर कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें कांग्रेस को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज केवल आरएसएस ही समाज के उत्थान की बात करने वाला संगठन है। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि समाज सेवा के बढ़ते कदमों को ना कोई रोक पाया है और ना ही गुंडागर्दी के दम पर कोई रोक पाएगा।

