राजस्थान में पांच IAS अधिकारियों के तबादले,कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

Rajasthan

जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों के आदेश कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।

सरकारी आदेश के अनुसार, मंजू राजपाल को प्रमुख शासन सचिव, कृषि, उद्यानिकी एवं पंचायती राज (कृषि) विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ महाजन को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) का आयुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा, आनंदी को शासन सचिव एवं पंजीयक, सहकारिता विभाग, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाबूलाल गोयल को राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, जयपुर का सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं, राकेश शर्मा को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव के पद पर लगाया गया है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है।