रामगंजमंडी/कोटा। कोटा जिले के रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के चलते उत्पन्न हुए बाढ़ के हालातो का जायजा लेने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री तथा स्थानीय विधायक मदन दिलावर जयपुर से सीधे रामगंज मंडी पहुंचे बाहर से सबसे ज्यादा प्रभावित कुम्भकोट बस्ती पहुंच कर मंत्री पूरी बस्ती जायजा लिया। मुख्य सड़क से बस्ती में पहुंचने के लिए संपर्क सड़क पूरी तरह पानी में डूबी हुई थी। तेज बहाव के कारण कार का सड़क पर उतरना मुश्किल था । जिसके चलते मंत्री दिलावर ट्रैक्टर पर सवार होना पड़ा।
ट्रैक्टर पर बैठकर मंत्री दिलावर कुम्भकोट बस्ती में पहुंचे। बस्ती में घरों और रास्तों पानी भरा हुआ था। बस्ती के लोगों ने बताया कि रात भर बरसात होने से बस्ती में घुटनों तक पानी था। घर में रखा राशन और कपड़े, बिस्तर सब खराब हो गए।खाने के लिए भोजन भी बना नहीं सकते।
पूरे गांव का भोजन एक ही जगह मंदिर पर बन रहा है।
सरकारी स्कूल की दीवार भी पानी के तेज भाव के कारण बह गई।
इसके बाद मंत्री ने हरिपुरा,जुल्मी,देवली खुर्द गांव, सांडपुर गांव का दौरा किया और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया।
छह नट परिवारों को स्कूल में दिलाई शरण देवली खुर्द में नटो की पूरी टपरिया तेज पानी कर बहाव में बह गई। 6 परिवारों को सरकारी स्कूल में शरण दिलाई गई। लोगो को भोजन और कपड़ों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के मंत्री दिलावर ने निर्देश दिए तथा दैनिक जरूरत का सामान जैसे बिस्तर, कपड़े आदि तुरंत उपलब्ध करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने बाढ़ से बेघर हुए इन परिवारों के लिए स्थाई घर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए । जिस पर ग्राम सेवक ने बताया कि इस क्षेत्र में कुल 103 नटो के परिवार रहते है जिनका सर्वे कर प्रस्ताव भेज दिए है इनको शीघ्र ही निशुल्क आवासीय भूखंड के पट्टे दे दिए जाएंगे।

