जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी पर इनकम टैक्स का छापा,अघोषित लेन-देन की जांच जारी

Jaipur Rajasthan

जयपुर के जगतपुरा स्थित जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) पर बुधवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की। यह कार्रवाई दिल्ली से आई इनकम टैक्स टीमों द्वारा की गई, जिसमें यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े अन्य ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, यह छापा यूनिवर्सिटी में दाखिले, डोनेशन और नकद लेन-देन से जुड़ी अघोषित आय की जांच के मद्देनज़र डाला गया। आयकर अधिकारियों ने यूनिवर्सिटी संचालक संदीप बख्शी के आवास और व्यापारिक ठिकानों पर भी तलाशी ली।

जांच के दौरान टीमों को एडमिशन फीस की रसीदें, बैंक लेन-देन के रिकॉर्ड, कैशबुक, अकाउंट स्टेटमेंट्स और संदिग्ध डोनेशन एंट्री जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन दस्तावेजों से टैक्स चोरी और अघोषित आय के स्पष्ट संकेत मिल सकते हैं।

फिलहाल जांच जारी है और आयकर विभाग इस छापे से मिले सबूतों की गहराई से पड़ताल कर रहा है।