जोधपुर। जैसलमेर में हुई बस आग हादसे में 20 लोगों की मौत और 15 के झुलसने के बाद सांसद उम्मेदराम बेनीवाल ने जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और अस्पताल में मदद करने वाले सभी चिकित्सक, कर्मचारी और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
बेनीवाल ने सरकार पर बसों की सुरक्षा मानकों की जांच केवल कागजों तक सीमित रहने और मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लिए राहत घोषणाओं में देरी का भी आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मृतकों के परिवार को 50-50 लाख मुआवजा और घायलों के लिए समुचित उपचार की जिम्मेदारी लेने की अपील की।
सांसद ने कहा कि हादसा प्रशासनिक और आपात प्रबंधन की नाकामी को उजागर करता है और भविष्य में अस्पतालों की आपात व्यवस्था और संसाधनों पर पुनर्विचार आवश्यक है।

