राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बर्डोद में शुक्रवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराएगा और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, मोहित यादव और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

