राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (RNC) के ऑफिस में मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब अजमेर के राजस्थान हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग के थर्ड ईयर के कुछ छात्र-छात्राएं एडमिट कार्ड की मांग को लेकर पहुंच गए। छात्रों का आरोप था कि उनके एग्जाम बुधवार से शुरू हो रहे हैं, लेकिन अब तक उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं।
छात्रों ने RNC रजिस्ट्रार जोइस कुरियन से इस मुद्दे पर तीखी बहस की। मामला बढ़ता देख सुरक्षा गार्ड और पुलिस को बुलाकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को परिसर से बाहर निकाला गया।
रजिस्ट्रार जोइस कुरियन ने सफाई देते हुए कहा कि सभी छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूल की आधिकारिक आईडी पर भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड देना काउंसिल की नीति के खिलाफ है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित स्कूल के पार्टनर्स के बीच विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से भ्रम की स्थिति बनी है।
काउंसिल का कहना है कि छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल से ही प्राप्त करने होंगे और इस संबंध में नियम स्पष्ट हैं।

