केरल चुनाव:नरेंद्र मोदी का रोड शो,NDA सरकार बनने का जताया भरोसा

Front-Page National


केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। इस दौरान राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और वट्टियूरकावु सीट से पार्टी की उम्मीदवार आर श्रीलेखा भी मौजूद रहीं।

इससे पहले तिरुवल्ला में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल में “बदलाव की लहर” चल रही है और इस बार NDA सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को होने वाले मतदान और 4 मई को आने वाले नतीजे राज्य में “दशकों के कुशासन” का अंत करेंगे।

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राज्य में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग NDA का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके रोड शो के दौरान सड़कों पर उमड़ी भीड़ इस समर्थन का संकेत है।

नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा केरल को दिए गए आर्थिक सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के दौरान राज्य को पहले की तुलना में कई गुना अधिक फंड मिला है।

केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को अन्य राज्यों के साथ की जाएगी।