कोटा, 12 अक्टूबर।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को जैन इलेक्ट्रोनिक मार्ट एवं सुधा होलसेल मार्केट का शुभारंभ किया। इस दौरान गोयल प्रोटीन के निदेशक ताराचंद गोयल, खुशपाल सिंह चौहान, शहर जिला अध्यक्ष भाजपा राकेश जैन मडिया मौजूद रहे।
इस अवसर पर हीरालाल नागर ने अपने सम्बोधन में स्वदेशी अवधारणा को स्वीकार कर राष्ट्रहित में स्वदेशी सामानों को बढ़ावा देने का आव्हान किया।
जैन इलेक्ट्रॉनिक मार्ट के निदेशक अंकित जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व समाज सेवी उपस्थित रहे। जिनमें सुनील माथुर अध्यक्ष प्रेस क्लब), डा. निलेश जैन, डा. बीसी तैलंग, पवन जैन (ASP) ग्रीन आर्मी, प्रकाश जैन बज (अध्यक्ष सकल जैन समाज कोटा), जम्बू जैन (अध्यक्ष नसियाजी), हौसला प्रसाद शुक्ला, राधेश्याम शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, त्रिलोक गोयल, महेन्द्र जैन, पवन जैन, गिरिराज जैन प्रमुख थे।
सुधा होलसेल मार्केट के निदेशक विकास जैन ने आगन्तुक सभी अतिथियों व महानुभावो का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन नवीन जैन ने किया।

