इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की, जबकि चेन्नई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
चेपॉक स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट पर 208 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाया, जबकि शिवम दुबे ने 45 और सरफराज खान ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में मैट हेनरी और अंशुल कम्बोज ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43, प्रियांश आर्या ने 39 और कूपर कोनोली ने 36 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाख ने 2 विकेट लिए।इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने चेन्नई के खिलाफ पिछले 9 मुकाबलों में 8वीं बार जीत दर्ज की है।

