बिहार के सासाराम से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड में आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा, “यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। गरीब और कमजोर लोगों के पास सिर्फ वोट का अधिकार है, और हम इसे चोरी नहीं होने देंगे।”
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां महागठबंधन की जीत की भविष्यवाणी के बावजूद बाद में नतीजे बदल गए। उन्होंने आरोप लगाया कि “सिर्फ चार महीने में एक करोड़ नए वोटर अचानक पैदा हो गए। यह वोट चोरी का मॉडल है, जिसे हम उजागर कर रहे हैं।”
सभा में लंबे समय बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी मंच पर नजर आए। उन्होंने कहा, “चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए। हमारी पार्टी को जिताइए। किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में वापस नहीं आने देना है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे।”

