कोटा/चित्तौडगढ़ 26 अप्रैल 2025 । राजस्थान में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) के मार्गदर्शन मैं अभियान चला रखा है ।
उप नारकोटिक्स आयुक्त,कोटा ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) जयपुर प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने 25 अप्रैल 2025 को चित्तौड़गढ़ जिले की बस्सी तहसील के संग्रामपुर गांव गांव में एक घर पर छापा मारकर 01 किलो 085 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की और 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।
उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, बरामद अवैध अफीम को जब्त कर लिया गया है और एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।
उन्होने बताया की केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्यवाही जारी रखेगा ताकि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके।

