जयपुर, 6 अक्टूबर 2025 — सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुरू किए गए ‘एकता मार्च अभियान’ के तहत राजस्थान का 35 सदस्यीय राष्ट्रीय युवा भ्रमण दल सोमवार को गुजरात के लिए रवाना हुआ।
जयपुर स्थित यूथ हॉस्टल के यूथ एक्सीलेंस सेंटर से इस दल को राज्य के युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव और राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नीरज के पवन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राज्य युवा बोर्ड के सचिव कैलाश पहाड़िया भी मौजूद रहे।
डॉ. पवन ने बताया कि इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न राज्यों की संस्कृति से परिचित कराना और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के तहत दल 12 अक्टूबर को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (केवड़िया, गुजरात) पहुंचेगा।
इससे पहले, 6 अक्टूबर को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने “सरदार@150 यूनिटी मार्च अभियान” का डिजिटल शुभारंभ किया।

