जयपुर:वरिष्ठ अधिवक्ता एके जैन का निधन,न्यायिक जगत में शोक की लहर

Jaipur Rajasthan

जयपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एके जैन का शनिवार शाम को 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सीवियर कार्डिक अटैक आया, जिसके बाद जयपुर के मैक्सवैल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

एडवोकेट एके जैन का अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 12 बजे चांदपोल स्थित माहेश्वरी मोक्षधाम में किया जाएगा। उनका जन्म 11 मई 1955 को झालावाड़ में हुआ था।

एके जैन ने वर्ष 1981 से 2004 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यायिक सेवा दी। सेवानिवृत्ति के बाद वे अधिवक्ता के रूप में सक्रिय रहे और फौजदारी मामलों के विशेषज्ञ के तौर पर उनकी पहचान बनी। जनहित के मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले जैन के आकस्मिक निधन से अधिवक्ता समुदाय और विधि विशेषज्ञों में शोक व्याप्त है।

न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन को न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।