आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संदेश लेकर सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल करेंगे विदेश दौरा

Front-Page National

ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम के तहत इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख वैश्विक साझेदार देशों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों का दौरा करेंगे। इन दौरों का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ भारत की राष्ट्रीय सहमति और कठोर रुख को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है।

प्रतिनिधिमंडल भारत की यह अपील दुनिया तक पहुंचाएंगे कि आतंकवाद के प्रति “शून्य सहिष्णुता” की नीति अपनाई जाए। इसमें सभी राजनीतिक दलों के नेता और अनुभवी राजनयिक शामिल होंगे, जो यह संदेश देंगे कि भारत आतंकवाद के हर स्वरूप का विरोध करता है।

सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व निम्नलिखित सांसद करेंगे:

  1. शशि थरूर (कांग्रेस)
  2. रविशंकर प्रसाद (भारतीय जनता पार्टी)
  3. संजय कुमार झा (जदयू)
  4. बैजयंत पांडा (भाजपा)
  5. कनिमोझी करुणानिधि (डीएमके)
  6. सुप्रिया सुले (एनसीपी)
  7. श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिवसेना)

इन दौरे के जरिए भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह बताना चाहता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश एकजुट है और विश्व स्तर पर भी इस पर कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।