जोधपुर, 01 मार्च। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर का नाम ऊंचा करने वाले वीरगति को प्राप्त श्रवण सियाग को उनके गांव बोरानाडा पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सियाग के घर और वह भूमि, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ, वहां जाकर उन्हें भावभीनी कृतज्ञता अर्पित की।
बोरानाडा में पूर्व कुलपति डॉ. गुलाब सिंह चौहान, सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी लाल, पूर्व प्रधान पं.स. लूणी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण, गणपत बेनिवाल और कई गणमान्य महानुभव उपस्थित रहे। शेखावत लूणी विधानसभा क्षेत्र और जोधपुर शहर में अनेक शोकसभाओं में शामिल हुए। पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित अनेक पदाधिकारी -जनप्रतिनिधि साथ रहे।
छठे वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री शेखावत कृष्णा खेड़ा सतलाना सन्त श्री किशनाराम जी महाराज के मन्दिर के छठे वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए। महाराज के मन्दिर में दर्शन कर साधु-संतों आशीर्वाद लिया। राजाराम आश्रम शिकारपुरा के गादीपति सन्त श्री दयाराम से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी के साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल भी इस दौरान साथ रहे। इससे पहले, शेखावत ने सुबह निज निवास में आमजन से मुलाकात की और समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याएं के यथासम्भव निराकरण का प्रयास किया। उन्होंने आत्मीयजनों से मुलाकात की।

