नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में मंगलवार को राजस्थान के सर्वांगीण विकास और केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का आह्वान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया था।
बैठक में जोधपुर सांसद और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। इस दौरान राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विकास मुद्दों पर विमर्श हुआ।
बैठक में प्रदेश के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद मौजूद रहे। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति भी विशेष रही।

