भारत-पाकिस्तान तनाव:पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को बताया ‘गीदड़’,सेना ने भारत के 35 ड्रोन गिराने का दावा किया

Front-Page International

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की राजनीति और सेना से जुड़े बयानों ने हालात को और गर्मा दिया है।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सांसद शाहिद अहमद खट्टक ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘गीदड़’ कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहबाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला।

इसी बीच, कराची पोर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही उड़ाने की खबरों को पाक सरकार ने फर्जी बताया है। कराची पोर्ट के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल से जारी बयान में कहा गया है कि पोर्ट पूरी तरह सुरक्षित है और संचालन सामान्य रूप से जारी है।

वहीं, पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने अब तक भारत के 35 ड्रोन को मार गिराया है। उनके अनुसार, भारत के हमलों में पाकिस्तान के 31 लोग मारे गए हैं और 57 अन्य घायल हुए हैं।

इससे पहले गुरुवार को सेना ने 25 ड्रोन मार गिराने का दावा किया था। प्रवक्ता के मुताबिक, भारत ने कुल 9 अलग-अलग जगहों पर ड्रोन हमले किए थे।