जोधपुर, 25 अगस्त – केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को बालेसर क्षेत्र के सेखाला स्थित जलंधरनाथ गोगादेव मंदिर में आयोजित राव गोगादेव राठौड़ के 663वें अवतरण महोत्सव में भाग लिया।
शेखावत ने मंदिर में दर्शन किए और हवन में पूर्णाहुति दी। इस अवसर पर उन्होंने शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के साथ डॉ. लक्ष्मणसिंह गड़ा द्वारा संपादित विभिन्न वंशावलियों का लोकार्पण भी किया।
समारोह में रामेश्वर मठ के महंत शिवगिरी महाराज सहित कई संत-महात्माओं ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में गोगादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कंवरसिंह केतु, सरंक्षक पदमसिंह केतु कल्ला, गोगादेव मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अर्जुनसिंह केतु मदा, गोगादेव युवा परिषद् अध्यक्ष उम्मेदसिंह केतु कल्ला, भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष ज्योति ज्यानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

