आवारा कुत्तों के हमलों पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त,राज्य सरकारों को भारी मुआवज़े की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बच्चों और बुज़ुर्गों पर आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को लेकर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि कुत्तों में फैलने वाला रेबीज़ जैसे घातक वायरस का कोई इलाज नहीं है और जब 9 साल के बच्चे पर हमला होता है तो इसकी ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए। जस्टिस विक्रम नाथ, […]

Read More

भारत–जर्मनी संबंधों को नई गति,मोदी–मर्ज़ वार्ता में रक्षा,व्यापार और तकनीक पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ़्रेडरिख़ मर्ज़ के बीच सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने भारत–जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने, रक्षा-सुरक्षा, व्यापार, तकनीक, हरित ऊर्जा और शिक्षा में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि […]

Read More

केरल कौमुदी कॉनक्लेव में अमित शाह का हमला—‘भ्रष्टाचार-मुक्त शासन और विकसित केरल से ही बनेगा विकसित भारत’

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में केरल कौमुदी कॉनक्लेव को संबोधित किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘The New India, A New Kerala’ कॉन्सेप्ट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत […]

Read More

वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन:पीएम मोदी बोले—भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था

राजकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में भी भारत “असाधारण निश्चितता” के साथ आगे बढ़ रहा है और आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री ने कहा कि […]

Read More

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व:‘हज़ार साल बाद भी लहरा रहा ध्वज,यह भारत की शक्ति और आत्मा का प्रतीक है’-प्रधानमंत्री मोदी

सोमनाथ (गुजरात) में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोमनाथ का इतिहास विनाश या पराजय का नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का इतिहास है। उन्होंने कहा कि जो शक्तियाँ सोमनाथ को मिटाने आई थीं, वे आज इतिहास के कुछ पन्नों तक सिमट गई हैं, जबकि अरब सागर […]

Read More

केंद्रीय बजट 2026-27: राजस्थान ने जल,ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने की मांग रखी

नई दिल्ली में केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले आयोजित परामर्श बैठक में राजस्थान सरकार ने राज्य की प्रमुख विकासात्मक और वित्तीय जरूरतों को केंद्र सरकार के सामने रखा। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

Read More

राजस्थान पुलिस में 8 हजार से अधिक नई भर्तियां,अमित शाह बोले— ‘बिना सिफारिश,बिना खर्चे के मिल रही नौकरी’

जयपुर में राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में आयोजित कांस्टेबल नव-नियुक्ति समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ही किसी राज्य की प्रगति की नींव होती है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने पेपर लीक की समस्या से निजात पाई है और […]

Read More

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 का उद्घाटन,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘कुडोपाली की गाथा’ का बहुभाषी विमोचन किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (एनडीडब्ल्यूबीएफ) 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कतर के संस्कृति मंत्री अब्दुल रहमान बिन हमद बिन जसीम बिन अल थानी, स्पेन के संस्कृति मंत्री अर्नेस्ट उर्टासुन डोमेनेच, स्पेन के संस्कृति मंत्रालय में पुस्तकों की महानिदेशक मारिया जोस गाल्वेज़, केन्‍द्रीय उच्च शिक्षा सचिव डॉ. विनीत जोशी, राष्‍ट्रीय पुस्‍तक न्‍यास (एनबीटी) […]

Read More

माहेश्वरी समाज का आत्मनिर्भर भारत में अहम योगदान,देश जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जोधपुर में आयोजित माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो–2026 में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ियां हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शीघ्र ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। कार्यक्रम को […]

Read More

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों संग समीक्षा बैठक की,योजनाओं के समयबद्ध व परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन पर ज़ोर

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में गुजरात एवं पंजाब के कृषि मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY), कृषोन्नति योजना (KY) सहित अन्य प्रमुख केंद्रीय कृषि योजनाओं के तहत राज्यों में हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। इस दौरान योजनाओं के राज्यवार क्रियान्वयन, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, लंबित प्रस्तावों तथा बजट उपयोग की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। शिवराज सिंह चौहान ने दोनों राज्यों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जारी की गई धनराशि का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों द्वारा धनराशि का प्रभावी एवं समय पर उपयोग किया जाएगा, उन्हें आगामी बजट में पर्याप्त एवं निर्बाध वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रांश के ब्याज की निर्धारित राशि समय पर जमा करना अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की देरी से योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न होती है और इसका प्रतिकूल प्रभाव अगली किस्त की स्वीकृति पर भी पड़ सकता है। बैठक के दौरान चौहान ने गुजरात में दलहन एवं तिलहन की उत्पादन क्षमता, किसानों की भागीदारी तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से उड़द की खरीद को और अधिक गति देने तथा किसानों तक खरीद प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने पर जोर दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, आय में वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए आवंटित बजट का प्रभावी, योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुखी उपयोग अत्यंत आवश्यक है। समय पर एवं उचित वित्तीय उपयोग से ही योजनाओं के वास्तविक प्रभाव का सही आकलन किया जा सकता है, जिसके आधार पर केंद्र सरकार द्वारा अगली किस्त समय पर जारी की जा सकेगी। बैठक में पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, गुजरात के कृषि राज्य मंत्री रमेशभाई कटारा, कृषि मंत्रालय के सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More