भारत-अमेरिका रिश्ते 30 साल के सबसे निचले लेवल पर:रो खन्ना

Front-Page International

भारतीय मूल के अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने दावा किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की वजह से भारत-अमेरिका संबंध पिछले तीन दशकों में सबसे बुरे दौर में पहुंच गए हैं।

वाशिंगटन में आयोजित US-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम लीडरशिप समिट 2026 में खन्ना ने कहा कि ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी, ईरान युद्ध और सहयोगी देशों से बिना सलाह के लिए इमरान ने अमेरिका की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है।

ना ने कहा कि इन नीतियों ने भारत-अमेरिका के बीच समझौतों की एक पूरी पीढ़ी को कमजोर कर दिया है। उन्होंने ट्रंप को “लेम डक” राष्ट्रपति बताते हुए दावा किया कि डेमोक्रेटिक पार्टी अगले मध्यावधि चुनावों में प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल कर सकती है।

वहीं भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अंतिम चरण में है।

गोर ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत भरोसा और करीबी संबंध भारत-अमेरिका साझेदारी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।