जयपुर के जामडोली इलाके में 22 वर्षीय युवक की हत्या के बाद सोमवार सुबह तनाव फैल गया। गुस्साई भीड़ ने जयपुर-आगरा हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस के समझाने पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई दुकानों में तोड़फोड़ हुई और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस ने हालात काबू में लाने के लिए भीड़ को खदेड़ा और इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा, आश्रित को सरकारी नौकरी, थाना प्रभारी के निलंबन और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई जैसी मांगों

