अहिर समाज के वीरों की शहादत को नजर अंदाज करने पर फिल्म के निर्देशक फरहान अखतर को दिया कानूनी नोटिस

Jaipur Rajasthan

जयपुर। एजेएफ अहीर जनजागृति फाउंउेशन के द्वारा फिल्म 120 बहादुर में अहिर समाज के वीरों की शहादत को नजर अंदाज करने पर फिल्म के निर्देशक फरहान अखतर को शहादत का अपमान करने के लिए कानूनी नोटिस दिया गया है। अहीर जनजागृति फाउंडेशन की राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मंजु यादव ने बताया कि 18 नवबंर 1962 को माइनस 10 डिग्री तापमान में दीपावली की रात भारत-चीन युद्ध में 120 वीर अहीरों की टुकडी चूसूल घाटी में तैनात थी। जैसे ही सेना मुख्यालय द्वारा चीनी सेना के हमले की सूचना पोस्ट कर कहा गया कि आप लोग अपनी जान बचाने के लिए स्वेच्छा से पोस्ट से पिछे हट सकते है। इसके बाद 120 वीर अहिरों ने मेजर शैतान सिंह को अपने सामूहिक फैसले से अवगत करवाया की वो पोस्ट से पीछे नहीं हटेंगे और युद्ध लड़ेगे। जब युद्ध लड़ते-लड़ते असला गोला बारूद खत्म होने के पश्चात् वीर अहिरों ने अपनी जान की परवाह किये बिना चीनी सैनिको को बन्दूको के बटों से चाकूओं से चटृानों से भिड़ाकर व अपनी भुजाओं का पराक्रम दिखाते हुए 1300 से अधिक चीनी सैनिकों को मार गिराया। इस युद्ध में 120 में से 114 वीर अहिर सपूत वीर गति को प्राप्त हुए। भारतीय सेना की इस टुकडी के अदभ्य साहस को देखकर चीनी सेना द्वारा ब्रेवहर आफ द ब्रेब अहीर नाम से नवाजा गया। दूसरी तरफ फिल्म निर्देशक फरहान अख्तार की कंपनी ऐक्सेल इन्टरटेन्मेंट प्रा. लिमिटेड के बेनर तले बन रही फिल्म 120 बहादुरों में सेना के आधिकारिक रिकॉर्ड से परे युद्व की सच्चाई को छुपाकर तोड़ मरोड़ कर फिल्म बनाई जा रही है। जो वीर शहिदों का अपमान है।
120 वीर शहिदों के फ़ोटो फिल्म की शुरुआत में दिखायें
अहीर जनजागृति फाउंडेशन (एजेएफ) की मांग है कि फिल्म 120 बहादुर रिलीज से पहले समाज के प्रबुद्ध जनों के सामने फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएं तथा सेना के रिकॉर्ड में दर्ज इस युद्ध के तथ्यों को निर्देशक फरहान अख्तर पुष्टि करके अपनी फिल्म में बदलाव करके 6 विश्व की महानतम लड़ाइयों में से एक के वीर शहिदों को सम्मान स्वरूप सच्ची श्रद्धांजलि देवे तथा सेना के रिकॉर्ड से 120 वीर शहिदों के फ़ोटो फिल्म की शुरूआत में वर्णन नाम सहित दिखाये जाये।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष श्रवण यादव, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विपिन यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव तेजवीर यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजीत यादव, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश यादव, सरपंच सूरज यादव, संरक्षक बालू राम यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।