संभल जामा मस्जिद में ASI की निगरानी में रंगाई-पुताई शुरू,सुरक्षा कड़ी

Front-Page National

संभल:-उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद में रविवार सुबह से रंगाई-पुताई का कार्य शुरू हो गया है। ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की निगरानी में 10 मजदूर मस्जिद की बाहरी दीवारों की सफाई और रंगाई में लगे हुए हैं।

मस्जिद के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि ठेकेदार के अनुसार पूरे काम को पूरा होने में करीब 10 दिन लगेंगे

इस बीच, नाथ संप्रदाय के महंत बालयोगी दीनानाथ ने मस्जिद को भगवा रंग से रंगने की मांग करते हुए DM को पत्र लिखा है। वहीं, मस्जिद कमेटी ने साफ किया है कि पहले की तरह हरा, सफेद और गोल्डन रंग ही इस्तेमाल किया जाएगा और मस्जिद के मूल स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा

हाईकोर्ट ने 4 दिन पहले रंगाई-पुताई की मंजूरी दी थी, लेकिन आदेश दिया था कि सिर्फ बाहरी दीवारों की ही रंगाई हो। मुस्लिम पक्ष ने 25 फरवरी को याचिका दायर की थी, जिस पर 12 मार्च को कोर्ट ने अंतिम आदेश जारी किया