पाकिस्तान ने सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर हमला करने की कोशिश की,सेना ने नाकाम किया

Front-Page National

पाकिस्तान ने शुक्रवार रात सिरसा के एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे टारगेट तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया। शनिवार सुबह, सिरसा के 16 किलोमीटर के दायरे में मिसाइल के टुकड़े बिखरे मिले, जिन्हें ग्रामीणों ने इकट्ठा कर पुलिस की गाड़ी में लाद दिया।

दिल्ली में विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि सिरसा एयरबेस पर हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन एयरबेस पूरी तरह से सुरक्षित है।

सिरसा में हमले के बाद, वहां से सटे हिसार में भी सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिसार में तीन अस्पतालों में बर्न वार्ड बना दिए गए हैं। सिरसा अटैक के बाद हरियाणा सरकार पूरी तरह से अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में इमरजेंसी मीटिंग की, जिसमें राज्य सचिवालय में वॉर इमरजेंसी ब्रांच बनाने और खाने के स्टॉक्स की निगरानी करने पर चर्चा हुई। इस मीटिंग में सभी जिलों के डीसी और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

पंजाब के बॉर्डर इलाकों के लिए हरियाणा की बस सेवाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि पंजाब और राजस्थान जाने वाली 11 ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं।