राजस्थान में पटवार भर्ती परीक्षा संपन्न,रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज

Jaipur Rajasthan

राजस्थान में रविवार को पटवार भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में 88.88% अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिसे अब तक की सबसे अधिक भागीदारी में से एक माना जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने के लिए 6 लाख 76 हजार 11 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से करीब 6 लाख 858 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

  • पहली पारी में 3,38,060 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,98,310 उपस्थित हुए।
  • दूसरी पारी में 3,37,951 अभ्यर्थियों में से 3,02,548 ने परीक्षा दी।

राज्य सरकार ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए थे। अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति से यह स्पष्ट होता है कि सरकारी भर्तियों को लेकर युवाओं का विश्वास बहाल हो रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर, समयबद्ध तरीके से परीक्षाओं के आयोजन का भरोसा दिया है। सरकार का कहना है कि इस पहल से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।