एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप:राजस्थान के चार खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल

Jaipur Rajasthan Sports


जयपुर, 14 जुलाई। चुझोउ (चीन) में 15 से 26 जुलाई तक होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिये भारतीय टीम मंगलवार को चीन पहुँच गई। इस टीम में राजस्थान के महेंद्रपाल सिंह परो, वरणजोत सिंह, मनीष थाकण व यशपाल सिंह का चयन हुआ है।

राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय टीम में चयनित महेंद्रपाल सिंह परो बाड़मेर से है तथा पीवट की पोजीशन पर खेलते है। लेफ्ट बैक की पोजीशन पर खेलने वाले वरणजोत सिंह श्रीगंगानगर से है। जबकि मनीष थाकण बीकानेर से है तथा राइट विंग पर खेलते है। यशपाल सिंह मूलत चित्तौड़गढ़ से है तथा लेफ्ट विंग की पोजीशन पर खेलते है।

उन्होंने बताया कि भारतीय टीम का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 3 जुलाई से 12 जुलाई तक टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में लगाया गया था।

उनके चयन पर राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ललित कुमार कलाल, मानद सचिव यश प्रताप सिंह सहित समस्त कार्यकारिणी ने बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए कामना की कि राजस्थान के ये युवा खिलाड़ी एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।