राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित:आर्ट्स,साइंस और कॉमर्स में बेटियों ने मारी बाज़ी,बाड़मेर का शानदार प्रदर्शन

Front-Page Rajasthan Youth


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने गुरुवार शाम 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम जारी कर दिया। इस बार का परीक्षा परिणाम बीते वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, आर्ट्स में 98.73 प्रतिशत, साइंस में 99.27 प्रतिशत और कॉमर्स में लगातार दूसरे साल 100 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बीते आठ सालों में आर्ट्स और कॉमर्स का परिणाम 11 प्रतिशत, जबकि साइंस का 15 प्रतिशत बढ़ा है।

बाड़मेर जिले ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। आर्ट्स में जिला तीसरे, साइंस में पांचवे और कॉमर्स में पहले स्थान पर रहा। साइंस स्ट्रीम में टीटी पब्लिक स्कूल की छात्रा निहारिका जागिड़ ने 99 अंकों के साथ टॉप किया है। आर्ट्स में 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सरकारी स्कूल भीमड़ा के विकास टॉपर बने हैं, जबकि कॉमर्स में टीटी पब्लिक स्कूल के हर्ष खत्री ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

रिजल्ट में सरकारी स्कूलों के छात्रों ने भी प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले दमदार प्रदर्शन किया है। तीनों संकायों में बेटियों का परिणाम बेटों से बेहतर रहा है।