राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का बयान:भजनलाल पूरे पांच साल सीएम नहीं रह पाएंगे,बीजेपी सरकार से जनता को सिर्फ तकलीफ

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि भजनलाल शर्मा किसी भी हाल में पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री नहीं रह सकते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, लेकिन इससे राज्य को […]

Read More

शेखावत का गहलोत पर पलटवार:“राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वीकार,लेकिन व्यक्तिगत आक्षेप अस्वीकार्य”

शनिवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में शेखावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इसी सर्किट हाउस में मेरी दिवंगत माता पर जो गंभीर आरोप लगाए थे, वे पूरी तरह निराधार और निंदनीय हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब अशोक गहलोत ओछी राजनीति पर उतर आए हैं और मीडिया […]

Read More

बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी,केजरीवाल ने I.N.D.I.A. गठबंधन से बनाई दूरी

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार में आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि I.N.D.I.A. गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था और अब पार्टी का किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं है। गुरुवार को गुजरात के […]

Read More

जोधपुर में अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना,कहा-हमारी सरकारों ने काम नहीं रोके,लेकिन BJP रोक देती है

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर में मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (MIA) की 42वीं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यों को जानबूझकर रोक देती हैं। गहलोत ने कहा, […]

Read More

‘आपातकाल सिर्फ इतिहास नहीं, एक चेतावनी है’:दिल्ली में ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में बोले अमित शाह‘तानाशाही सोच को दोहराने से रोकने के लिए आपातकाल की याद जरूरी’:गृह मंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला‘मोदी युग में राष्ट्रहित सर्वोपरि,आपातकाल में था सत्ता सर्वोपरि’:—अमित शाह का बयान

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आज ‘संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना और प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा […]

Read More

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:BJP,AAP,कांग्रेस और TMC के खाते में जीत,केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज़

देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इन सीटों पर 19 जून को मतदान हुआ था। गुजरात में कड़ी सीट से बीजेपी के राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराकर जीत दर्ज की। वहीं, विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के गोपाल […]

Read More

सीएम भजनलाल शर्मा की कांग्रेस को खुली चुनौती –”आइए मंच पर,हमारे डेढ़ साल का हिसाब आपके पांच साल पर भारी पड़ेगा”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे खुली बहस की चुनौती दी है। भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमारे डेढ़ साल के कामकाज की तुलना अपने पांच साल से कर ले, सच्चाई सामने आ […]

Read More

नागौर में GSS के उद्घाटन पर सियासत गर्म,ऊर्जा मंत्री और सांसद हनुमान बेनीवाल आमने-सामने

राजस्थान के नागौर ज़िले में रविवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख व सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच राजनीतिक तकरार खुलकर सामने आई। हिलोड़ी गांव में ग्रिड सब-स्टेशन (GSS) के उद्घाटन के दौरान मंत्री नागर ने नाम लिए बिना सांसद बेनीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि “विकास कोई […]

Read More

सचिन पायलट ने उठाए केंद्र की जातिगत जनगणना की मंशा पर सवाल, तुरंत शुरू करने की मांग

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को केंद्र सरकार की जातिगत जनगणना की योजना पर सवाल उठाए। जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार की अधिसूचना में 2027 से जातिगत जनगणना शुरू करने की बात कही गई है, जो समझ […]

Read More

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र,दलित और अल्पसंख्यक छात्रों की समस्याएं उठाईं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देशभर के छात्रों, खासकर दलित, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले युवाओं की शैक्षणिक चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया है। राहुल गांधी ने अपने पत्र में छात्रावासों की खराब स्थिति और स्कॉलरशिप में देरी जैसे […]

Read More